Annual session on five october-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वार्षिक अधिवेशन का आयोजन 5 को

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 5:16 PM (IST)
वार्षिक अधिवेशन का आयोजन 5 को
भरतपुर। जिला हलवाई मजदूर सोसायटी की ओर से 5 अक्टूबर को वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए गोपालगढ़ स्थित कृष्णा पैलेस में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि अधिवेशन राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी के मुख्य आतिथ्य में होगा और कार्यक्रम की अध्यक्षता कुम्हेर-डीग विधायक विश्वेन्द्र सिंह करेंगे। सोसायटी के संस्थापक संरक्षक रामेश्वर दयाल सिंघल और अध्यक्ष मोतीलाल ने बताया कि अधिवेशन में भरतपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, भरतपुर विधायक विजय बंसल, महापौर शिवसिंह भोंट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रम सिंह शेखावत, उप महापौर इन्द्रपाल सिंह पाले, पुलिस उपाधीक्षक आवड़दान रत्नू, व्यापार महासंघ के महामंत्री नरेन्द्र गोयल भी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि सोसायटी के करीब 12 सौ सक्रिय सदस्य हैं और प्रत्येक तहसील से अधिवेशन में हलवाई मजदूर सदस्य शामिल होंगे। समारोह के दौरान जिले के वरिष्ठ हलवाइयों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही इस दौरान सोसायटी की ओर से अपनी मांगों को लेकर पांच सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा। जिसमें श्रम विभाग में अन्य श्रमिकों की तरह हलवाइयों का पंजीकरण, राज्य सरकार की ओर से श्रम हित में दी जा रही योजनाओं का लाभ हलवाइयों को दिलाने, रात्रि 11 बजे बाद कार्य के लिए पार्टियों की ओर से काम के लिए बाध्य नहीं करने और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत रात 10 बजे बाद ध्वनि प्रसारण यंत्रों के प्रतिबंधों के तहत बैंडवालों को दस बजे बाद बैंड नहीं बजाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पाबंद करना है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement