She gives 100 percent performance in front of the camera, then manages her home and brands as well, Sharvari Wagh said in praise of Alia Bhatt.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'कैमरे के सामने 100 प्रतिशत परफॉर्मेंस, फिर घर और ब्रांड्स भी संभालती हैं', आलिया की तारीफ में बोलीं शरवरी वाघ

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 3:13 PM (IST)
'कैमरे के सामने 100 प्रतिशत परफॉर्मेंस, फिर घर और ब्रांड्स भी संभालती हैं', आलिया की तारीफ में बोलीं शरवरी वाघ
मुंबई । अभिनेत्री शरवरी वाघ ने आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'अल्फा' में काम करने के अपने अनुभव को याद किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने आलिया को एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालते हुए देखा। वह जहां कैमरे के सामने अपने किरदार पर पूरा ध्यान देती हैं, वहीं शॉट्स के बीच घर, बेटी और अपने दूसरे कामों की प्लानिंग भी करती रहती हैं। शरवरी ने आलिया को शानदार अभिनेत्री के साथ-साथ बेहतरीन मल्टीटास्कर भी बताया। दरअसल, शरवरी शो 'कोण होणार करोडपती' में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने शो की होस्ट माधुरी दीक्षित से बातचीत में आलिया के साथ काम करने और उनसे मिली सीख के बारे में बताया।
शरवरी ने तारीफ करते हुए कहा, ''आलिया मेरी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। वह मुझसे सीनियर हैं और उन्होंने जिस तरह की फिल्में की हैं, पर्दे पर जैसी कहानियां लाई हैं और अलग-अलग किरदार निभाए हैं। वे सभी मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं। मैंने हमेशा सोचा है कि मुझे भी ऐसी फिल्में करनी हैं। आलिया हमेशा से मेरी प्रेरणा रही हैं। जब मुझे पता चला कि मुझे उनके साथ एक फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा, तो मैं बहुत खुश हुई।''
शरवरी ने आगे बताया कि आलिया के साथ काम करना उनके लिए सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा बनने का मौका नहीं था, बल्कि उनसे बहुत कुछ सीखने का भी अवसर था।
उन्होंने कहा, ''मैंने सोचा था कि मैं चुपचाप उनके आसपास रहूंगी और जितना हो सकेगा, सीखूंगी। एक इंसान के तौर पर भी वह शानदार हैं। मुझे याद है कि वह खुद इतनी यंग दिखती हैं, लेकिन उनकी एक छोटी बेटी भी है। शूटिंग के बीच में भी वह लगातार चीजों की प्लानिंग करती रहती हैं। उन्हें पता होता है कि क्या चल रहा है। जब कैमरा चालू होता है, तो वह पूरी तरह अपने काम पर ध्यान देती हैं और अपना सौ प्रतिशत देती हैं। इसके साथ ही वह घर, अपने ब्रांड्स और बाकी चीजों को भी संभालती हैं। वह वाकई मल्टीटास्कर हैं।''
शरवरी की बात सुनकर माधुरी दीक्षित भी काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने आलिया की तारीफ करते हुए कहा, ''वाह। यह बहुत अच्छी बात है। वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं हैं, बल्कि अपनी जिंदगी की हर चीज पर ध्यान देती हैं।''
बता दें कि शरवरी और आलिया ने फिल्म 'अल्फा' में साथ काम किया है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए शरवरी भी यशराज फिल्म्स की स्पाई फ्रेंचाइजी से जुड़ी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement