Manoj Bajpayee starrer Sudhir Mishra and Anubhav Sinha film wraps up shooting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनोज बाजपेयी स्टारर सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा की फिल्म की पूरी हुई शूटिंग

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 6:08 PM (IST)
मनोज बाजपेयी स्टारर सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा की फिल्म की पूरी हुई शूटिंग
बॉलीवुड डेस्क। मुंबई अनुभव सिन्हा के प्रोडक्शन में बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले बनी यह मच अवेटेड फिल्म भारतीय इतिहास के कम जानें जाने वाले 21 दिनों की कहानी दिखाएगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके साथ ही फिल्म ने एक बड़ा पड़ाव भी पार कर लिया है।
सुधीर मिश्रा द्वारा डायरेक्टेड और अनुभव सिन्हा द्वारा प्रोड्यूस फीचर फिल्म की जबसे घोषणा हुई है, तब से प्रोजेक्ट के इर्दगिर्द दर्शकों का उत्साह बढ़ता हुआ देखने मिल रहा है। यह कहानी भारत की आजादी के पहले की है, उन 21 दिनों की जिसके बारे में शायद ही कोई जानता है। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी पहली बार निभाते नजर आने वाले हैं। अब जब फैंस बेसब्री से बापू के किरदार में एक्टर को देखने का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में उनकी एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है।
तस्वीर में मनोज बाजपेयी कभी न देखे गए लुक में देखे जा सकते हैं। मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग ऑफिशल तौर से पूरी करते हुए, एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही, इसके इर्द-गिर्द मौजूद एक्साइटमेंट भी दोगुनी हो गई है। महात्मा गांधी के किरदार में कदम रखना कोई आसान काम नहीं था और मनोज बाजपेयी ने इसके साथ न्याय करने के लिए अपनी जीजान लगा दी है।
एक्टर जिस भी किरदार को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह से खुद को ढाल लेने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में, उनके द्वारा निभाया जाने वाला गांधी का किरदार उनके करियर के सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक माना जा रहा है। प्रोजेक्ट को अपनी मौजूदगी से वहीदा रहमान जैसी दिग्गज अभिनेत्री ने और भी खास बना दिया है। उन जैसी कद रखने वाली आइकॉन का प्रॉजेक्ट से जुड़ना, फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जाता है।
भारतीय सिनेमा में कई दशकों से अपनी शानदार अदाकारी, गरिमापूर्ण अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वाली उनकी मौजूदगी इस फिल्म को और खास बनाती है। मनोज बाजपेयी और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकारों के साथ उनका जुड़ना इस पूरी स्टारकास्ट को बेहद खास बना देता है और इस तरह से फिल्म लवर्स के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है।
फिल्म को जो चीज सबसे ज्यादा दिलचस्प बनाती है, वो है इसका विषय। यह कहानी भारत की आजादी के पहले की है, उन 21 दिनों की जिसके बारे में शायद ही कोई जानता है। यह खुद में इमोशंस, मुश्किल चॉइसेज और इंसानी ड्रामे से जुड़े मोड लिए हुए है। मास्टर ऑफ स्टोरी टेलिंग कहे जाने वाले सुधीर मिश्रा द्वारा डायरेक्टेड और अनुभव सिन्हा द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म कभी न भूले जाने वाला बिग स्क्रीन एक्सपीरियंस होने वाला है, जिसे मिस करना मुश्किल है।
फिल्म को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, इसमें मनोज बाजपेयी संग सौरभ शुक्ला अहम किरदार में हैं। फिल्म को अनुभव सिन्हा ने A बनारस मीडियावर्क्स प्रोडक्केशन के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement