Advertisement
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा

'हलासन' करते समय जांघों की मांसपेशियों पर सीधा असर पड़ता है। पैरों को ऊपर उठाकर पीछे ले जाने से जांघों की चर्बी घटती है और मांसपेशियां टाइट और मजबूत होती हैं। इससे पैरों में ताकत आती है और चलने-फिरने में आसानी होती है। साथ ही, यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में मदद करता है और पीठ दर्द, अकड़न और झुककर बैठने से होने वाली परेशानी को दूर करता है। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने वालों के लिए हलासन किसी दवा से कम नहीं है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि हलासन करने की सही विधि क्या है। इसके लिए पीठ के बल लेटें और दोनों पैरों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर से जमीन की ओर ले जाएं। इस दौरान हाथों को शरीर के साथ रखें या पीठ को सहारा दें। इस मुद्रा में कुछ सेकंड तक रुकें और गहरी सांस लें। इस आसन का अभ्यास धीरे-धीरे और योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए, खासकर शुरुआत में।
नियमित रूप से 'हलासन' करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है। कमर के निचले हिस्से या गंभीर पीठ दर्द से पीड़ित लोगों को दोनों पैरों को एक साथ उठाकर यह आसन करने से बचना चाहिए। उच्च रक्तचाप के मरीजों को इसे किसी योग्य योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


