Advertisement
सतत माॅनिटरिंग और संवेदनशीलता से बढाएं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ताः जिला कलेक्टर

जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करवाएं। आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं के साथ जननी सुरक्षा, राजश्री एवं लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय किश्त के भुगतान की समीक्षा की।
उन्होंने सवाईकल कैंसर से बचाव हेतु बेटियों को लगने वाले एचपीवी वैक्सीन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले की प्रगति काफी कम है जिसे 30 नवम्बर तक 90 प्रतिशत से अधिक करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, प्रसव पूर्व सेवाओं की समीक्षा करते हुए प्रथम तिमाही में शत-प्रतिशत पंजीयन, निर्धारित प्रसव पूर्व जांच, एनीमिया की जांच, टीकाकरण तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता, कॉल रिस्पॉन्स टाइम एवं गर्भवती महिलाओं तथा अन्य मरीजों को समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान संस्थागत प्रसव की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुरक्षित प्रसव सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा प्रसवोत्तर देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त कलेक्टर शहर राहुल सैनी ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने तथा टीकाकरण सत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच एवं दवा योजना की समीक्षा करते हुए समस्त चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाओं एवं जांच सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार, निक्षय पोषण योजना का लाभ तथा टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्य करने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सा संस्थान जिसकी खुद कि बिल्डिंग है सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं उसे डिलीवरी प्वाइंट के रूप में चिन्हित किया जाए। कोई भी सीएचसी संस्थागत प्रसव में शून्य नहीं होनी चाहिए। चिकित्सा संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन के तहत सर्टिफाइड करवाया जाना सुनिश्चित करें।
पल्स पोलिया अभियान 22 नवंबर सेः
बच्चो को पोलियो बीमारी से मुक्त रखने के लिए रविवार 22 नवम्बर से 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। आरसीएचओ डॉ अमर सिंह ने बताया कि जिले में आयोजित पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 22 नवम्बर को बूथ पर एवं 23 और 24 नवम्बर को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।
अभियान के अंतर्गत नवजात शिशु से लेकर पांच वर्ष तक की आयु के करीब 2 लाख 7 हजार 552 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1415 पोलियों बूथ बनाये गए है। इस अभियान में पोलियो टीकाकरण के लिए 65 ट्रांजिट टीम, 14 मोबाइल टीम, 100 जोनल तथा 142 सुपरवाईजर बनाये गए थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


