Review of childrens educational activities and nutrition arrangements at Anganwadi Centre Bachhren II-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्र बाछरेन द्वितीय में बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं पोषण व्यवस्था का लिया जायजा

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 6:19 PM (IST)
आंगनबाड़ी केंद्र बाछरेन द्वितीय में बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं पोषण व्यवस्था का लिया जायजा
खास खबर। भुसावर महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सिकरामाराम चोयल ने गुरुवार को भुसावर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र बाछरेन द्वितीय का निरीक्षण कर केंद्र पर संचालित गतिविधियों, बच्चों की शैक्षणिक एवं पोषण व्यवस्था तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा गतिविधियों के अंतर्गत बच्चे एलईडी टीवी पर शैक्षणिक वीडियो देखकर तथा स्लेट के माध्यम से पढ़ाई करते हुए मिले। उन्होंने बच्चों को दूध पिलाने के साथ ही गर्म पके भोजन के तहत नमकीन खिचड़ी भी खिलाई। केंद्र पर एफआरएस (फेस रिकग्निशन सिस्टम) के माध्यम से टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण किया जाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दो आवेदन फॉर्म ऑनलाइन किए गए।
उप निदेशक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि वे बच्चों के अभिभावकों को बाल आधार एवं अपार आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि बच्चों को सरकारी योजनाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ सुगमता से मिल सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी शर्मा, सहायिका ब्रजेश जाटव एवं महिला पर्यवेक्षक अनीता अग्रवाल उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement