Governor Haribhau Bagde will participate in the mass marriage ceremony of 115 daughters in Rupwas on Friday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शुक्रवार को रूपवास में 115 बेटियों के सामूहिक विवाह उत्सव में करेंगे शिरकत

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 6:15 PM (IST)
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शुक्रवार को रूपवास में 115 बेटियों के सामूहिक विवाह उत्सव में करेंगे शिरकत
खास खबर। रूपवास राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शुक्रवार, 20 नवम्बर को भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बॉकाली मोड़ स्थित मां केला देवी स्टोन क्रेशर परिसर में आयोजित 115 बेटियों के सामूहिक विवाह उत्सव में शामिल होंगे तथा बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेंगे।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर 12.50 बजे मंच पर आगमन के पश्चात उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12.55 बजे वे सामूहिक विवाह उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया जाएगा। इसके पश्चात राज्यपाल जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजक श्रीमती कल्पना चन्द्रप्रकाश व्यास की सुपुत्री मुस्कान एवं यतेन्द्र के विवाह समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित इस सामूहिक विवाह उत्सव में 115 बेटियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
यह आयोजन सामाजिक समरसता, सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल बागड़े बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ की पूर्णाहुति में भी शामिल होंगे। यह महायज्ञ 16 नवम्बर से पूज्य सद्गुरुदेव राजकुमार के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना, पार्थिव शिव परिवार का अभिषेक तथा हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement