Advertisement
'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें कई सालों से 'बिग बॉस' का ऑफर मिल रहा था, लेकिन वह हर बार इसे ठुकरा देती थीं। उन्होंने कहा, ''मुझे हर साल 'बिग बॉस' वाले बुलाते थे, लेकिन मैं हमेशा मना कर देती थी। मैं और विक्की दोनों रियलिटी शो के बड़े फैन हैं। जब उन्होंने दोबारा संपर्क किया तो मैंने कहा कि मैं तभी आऊंगी, जब विक्की भी मेरे साथ आएंगे। मेकर्स इसके लिए तैयार हो गए। घर में जाने से पहले हमने तय किया था कि क्या करेंगे और कैसे खेलेंगे, लेकिन वहां पहुंचते ही मैं खुद गेम खेलने लगी।''
उन्होंने कहा, ''शो के दौरान मेरे लिए सबसे मुश्किल दौर वह था, जब मुझे लगा कि विक्की मेरा साथ नहीं दे रहे हैं। वह अपने गेम में व्यस्त थे और मैं घर के अंदर खुद को अकेली महसूस कर रही थी। मुझे बहुत रोना भी आया। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में इतने आंसू नहीं बहाए, जितने उस घर में रोई हूं।''
अंकिता ने कहा, ''उस समय सिर्फ विक्की की गलती नहीं थी। दोनों की उम्मीदें अलग-अलग थीं। मैं अपने पति से प्यार, इमोशनल सपोर्ट और भरोसा चाहती थीं, जबकि विक्की का पूरा ध्यान गेम खेलने और अपनी जगह बनाने पर था। हम इन परिस्थितियों को अलग-अलग तरीके से देख रहे थे।''
वहीं, विक्की जैन ने भी शो के दौरान खुद पर बने दबाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''अंकिता पहले से ही टीवी और मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उनकी अपनी पहचान और फैन फॉलोइंग थी, जबकि मेरे लिए यह एक नई शुरुआत थी। मुझे शो में अपनी अलग पहचान बनानी थी और दर्शकों के बीच खुद को साबित करना था।''
विक्की ने कहा, ''शो के दौरान मुझे 'नेपो पति' जैसे नामों से भी बुलाया गया। इस वजह से मेरे लिए अपनी अलग पहचान बनाना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। मैं नहीं चाहता था कि मेरी पहचान सिर्फ अंकिता के पति तक सीमित रहे, इसलिए मैं गेम में अपनी काबिलियत के दम पर जगह बनाना चाहता था।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


