Advertisement
सपना भी साकार हो रहा है इस शहर में

पुराने शहर स्थित वियजगढ़ पहाड़ी पर सनसेट पॉइंट बनाया जाएगा। धनमाता मंदिर मार्ग का विकास एवं झेर का तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। फतेहगढ़ी पर लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन, सडक़, टेलीस्कोप व भारत माता मंदिर का कार्य कराया जाएगा। कई वर्षों से अधूरे पड़े टाउन हॉल को भी अत्याधुनिक तरीके से बनाया जाएगा, जिसमें सेंटर एसी की सुविधा भी होगी। हाल ही आवासन मंडल से जमीन ली गई है, जिस पर नई दिल्ली की तर्ज पर शहीद स्मारक, ओपन जिम व पार्क विकसित किया जाएगा।
लोग हुए जागरूक
डूंगरपुर में लोगों ने जागरूकता का परिचय देते हुए पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया। नगर परिषद ने शहर के प्रत्येक घर में कपड़ों की थैलियों का वितरण कराया। आज भी लोग पॉलीथिन का बहिष्कार कर कपड़े की थैलियों को काम ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने जयपुर नगर निगम कमिश्नर को दी सीख लेने की नसीहत
आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत 8 अगस्त को डूंगरपुर आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यहां के सौंदर्यण व स्वच्छता से प्रभावित होकर जयपुर नगर निगम के कमिश्नर हेमंत गेरा को बुलाकर डूंगरपुर से सीख लेने की नसीहत भी दी। उन्होंने जयपुर को डूंगरपुर की तर्ज पर साफ-सफाई पर जोर देने की बात कही।
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



