Advertisement
द्वितीय चरण में जिला परिषद् के 17 वार्ड एवं पंचायत समिति सदस्य के 115 वार्ड के लिए हुआ मतदान

मध्याह्न तीन बजे तक प्रतिषत हुआ मतदान:
अल सुबह प्रातः सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई । दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं के मतदान बूथों पर पहुंचने के बाद कतारें बढ़ती गई। प्रातः 10 बजे पंचायत समिति आसपुर में 9.52 प्रतिषत, बिछीवाड़ा में 13.51, दोवड़ा में 10.63, डूंगरपुर में 11.51, गामड़ी अहाड़ा में 14.66, पाल देवल में 17.36 एवं पंचायत समिति साबला 11.51 प्रतिषत के साथ कुल 12.04 प्रतिषत मतदान दर्ज किया गया।
इसी प्रकार दोपहर एक बजे पंचायत समिति आसपुर में 25.77 प्रतिषत, बिछीवाड़ा में 35.89, दोवड़ा में 28.83, डूंगरपुर में 28.73, गामड़ी अहाड़ा में 37.68, पाल देवल में 32.24 एवं पंचायत समिति साबला 36.86 प्रतिषत के साथ कुल 31.76 प्रतिषत मतदान दर्ज किया गया।
इसी प्रकार मध्याह्न तीन बजे पंचायत समिति आसपुर में 38.62 प्रतिषत, बिछीवाड़ा में 49.05, दोवड़ा में 40.80, डूंगरपुर में 41.33, गामड़ी अहाड़ा में 51.04, पाल देवल में 49.98 एवं पंचायत समिति साबला 39.95 प्रतिषत के साथ कुल 43.17 प्रतिषत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सायं 6 बजे तक लगातार जारी है ।
मतदाताओं में दिखा उत्साह:
पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव को लेकर हर आयु वर्ग के मतदाता उत्साहित नज़र आये। युवा, महिला, दिव्यांग प्रथम बार मतदान करने मतदान केन्द्र पहुंचे युवा मतदाताओं ने प्रथम बार उत्साह के साथ मतदान लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई वहीं नब्बे की उम्र को दरकिनार कर अपने मत का महत्व समझते हुए नब्बे वर्ष से उपर तक के मतदाता भी मतदान केन्द्रों पर पहुंच तथा मतदान किया। महिला मतदाताओं को भी बड़ी संख्या में कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


