डूंगरपुर। पिछले वर्ष हुए नगर परिषद चुनाव के बाद शहर की रंगत बदलने लगी है। चुनाव के समय पांच साल में विकास कार्यों के बारे में लोगों को दिखाए जाने वाले सपने भी नगर परिषद द्वारा एक साल में लगभग पूरे किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री भी यहां की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण आदि को देखकर इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने जयपुर नगर निगम के कमिश्नर को भी डूंगरपुर से सीख लेने की नसीहत दे डाली। यह सब डूंगरपुर नगर परिषद के सभापति के.के. गुप्ता और पार्षदों के प्रयासों से संभव हो सका है।
यहां शुक्रवार को हुई ‘एक साल बेमिसाल’ विकास गोष्ठी में वक्ताओं ने नगर परिषद के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए सराहना की। भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह सोलंकी ने कहा कि परिषद ने एक साल में कई सराहनीय कार्य किए हैं। सभापति गुप्ता ने पूरे प्रदेश के सामने डूंगरपुर का नक्शा प्रदर्शित किया है। कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड के अधिशासी अभियंता पी.के. दुग्गल, नगर परिषद आयुक्त दिलीप गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोहर पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष जयेश लोधावरा, चेम्बर महामंत्री व पार्षद प्रभुलाल पटेल, गल्ला किराणा एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक भेहणा,जितेन्द्र सिंह, मुकेश द्विवेदी, ईश्वर लाल भट्ट, बाबूलाल श्रीमाल, शंकरलाल श्रीमाल, किरणेश्वर चौबीसा, चिराग व्यास, हिमांशु भावसार सहित कई लोग उपस्थित थे।
हर व्यक्ति बना भागीदार