District Election Officer and District Superintendent of Police Inspect Sensitive and Highly Sensitive Polling Stations in the Bichhiwara Area-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने बिछीवाड़ा क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 5:50 PM (IST)
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने बिछीवाड़ा क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
डूंगरपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर देशलदान एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने उपखंड क्षेत्र बिछीवाड़ा का दौरा कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कनबा, छापी, बिछीवाड़ा, चुण्डावाड़ा, मोदर एवं पालीसोड़ा स्थित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, अब तक हुए मतदान के प्रतिशत तथा सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। ईवीएम की सुरक्षा एवं परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदान ने मतदान समाप्ति के पश्चात ईवीएम मशीनों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षित रूप से मतगणना स्थल तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के निर्धारित नियमों, प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्वाचन कार्य पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव की तैयारियों की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर देशलदान ने सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के प्रत्याशियों को अब तक वितरित किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जानकारी ली तथा निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान अधिकारियों से मतदान एवं मतगणना की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने मतदान अधिकारियों को निर्वाचन कार्य पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से रखें कड़ी निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल करें कार्रवाई रू जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों के 100 मीटर एवं 200 मीटर की परिधि में निर्धारित प्रतिबंधों की पालना सुनिश्चित करने तथा संबंधित क्षेत्र में संचालित दुकानों को नियमानुसार बंद रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान एवं मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने, अव्यवस्था फैलाने अथवा निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कार्मिकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए तथा आमजन को भयमुक्त वातावरण में मतदान करने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार बिछीवाडा माधवलाल सरपोटा सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement