Advertisement
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन

केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने पिंच मयूरासन को संतुलन और व्युत्क्रम आसन के रूप में मान्यता दी है। इसके अनुसार, पिंच मयूरासन करने के दौरान शरीर का पूरा भार कोहनियों और बांहों पर होता है।
यह आसन कंधों, पीठ और पैरों की हड्डियों पर असर करता है। इस आसन को करते समय जब कूल्हों को ऊपर उठाया जाता है, तो शरीर की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पोषक तत्व तेजी से हड्डियों तक पहुंचते हैं। यह आसन शरीर को ऊर्जावान बनाता है और कमर के निचले हिस्से की मजबूती बढ़ाता है।
पिंच मयूरासन सिर्फ ताकत और बैलेंस का आसन नहीं है बल्कि ये आपके दिमाग और नर्वस सिस्टम पर भी गहरा असर डालता है। दरअसल, जब हम इस आसन में सिर नीचे और पैर ऊपर करते हैं, तो शरीर की पूरी दिशा बदल जाती है। इससे दिमाग को एक नया अनुभव मिलता है। दिमाग उस वक्त सिर्फ एक ही काम पर फोकस करता है - संतुलन बनाए रखना। इससे बेकार के विचार, चिंता और ओवरथिंकिंग अपने आप रुक जाती है।
शुरुआती अभ्यासकर्ताओं को यह आसन दीवार के सहारे या किसी योग्य योग प्रशिक्षक की देखरेख में करना चाहिए। माइग्रेन, तीव्र सिरदर्द या आंखों से संबंधित गंभीर रोग (जैसे ग्लूकोमा) होने पर इस उल्टे आसन से बचें। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और मासिक धर्म के समय इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


