Advertisement
डूंगरपुर में एसीबी की कार्रवाई : झौथरी पीएचसी का चिकित्सा अधिकारी 1,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्ता, एमएलसी बनाने के बदले मांगे थे 10 हजार रुपये

सत्यापन में 2,000 रुपये पर बनी सहमति: शिकायत मिलने पर एसीबी ने गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी डॉ. अमीत परमार 2,000 रुपये लेने पर सहमत हुआ और उसी वक्त परिवादी से 1,000 रुपये की पहली किस्त प्राप्त कर ली।
शेष 1,000 रुपये लेते ही एसीबी टीम ने दबोचा
ट्रैप की कार्रवाई: एसीबी उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह जैन के नेतृत्व में डूंगरपुर एसीबी टीम ने गुरुवार को जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी डॉ. अमीत परमार ने परिवादी से शेष 1,000 रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आगे की जांच जारी: एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


