3000 year old fingerprint fount in Tabut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 15, 2026 11:30 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट

khaskhabar.com:
ताबूत के अंदर मिले 3,000  साल पुराने फिंगरप्रिंट
लंदन। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के शोधकर्ताओं ने मिस्त्र के एक ताबूत के अंदर से तीन हजार साल पुराने उंगलियों के निशान खोज निकाले हैं। कैंब्रिज शहर के प्राचीनतम संग्रहालय फिट्जविलियम में इसका प्रदर्शन किया गया। उंगलियों के ये निशान मिस्त्र के एक प्राचीन कारीगर के माने जा रहे हैं। "बीबीसी" ने संग्रहालय की मुख्य संरक्षिका जूली डॉसन के हवाले से कहा, "उंगलियों के निशान उन छोटी-छोटी जानकारियों में से हैं जो हमें प्राचीन कारीगर की जानकारी देते हैं।" उंगलियों के इन निशानों की पहचान सबसे पहले साल 2005 में फिट्जविलियम संग्रहालय के शोधार्थियों ने की थी, लेकिन इन्हें अब से पहले व्यापक रूप से प्रचारित नहीं किया गया था।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement