Civil hospital has 3 ambulances-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नागरिक अस्पताल को मिली 3 एंबुलेंस

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 3:52 PM (IST)
नागरिक अस्पताल को मिली 3 एंबुलेंस
फतेहाबाद। जिले में हाशिये पर चल रही स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरु कर दी है। इसके तहत शुक्रवार को नागरिक अस्पताल को तीन नई एंबुलेंस भेज दी गई हैं। हालांकि जिला स्वास्थ्य प्रशासन इन तीन एंबुलेंस को जिले के हिसाब से नाकाफी बता रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चैधरी ने शुक्रवार को इन तीन एंबुलेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जिले के हिसाब से इसे नाकाफी बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य प्रशासन विभाग से उन्होंने 3 और एंबुलेंस मांगी है। उम्मीद है ये तीन एंबुलेंस भी शीघ्र ही उन्हें मिल जाएंगी। गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल में पहले मौजूद अधिकांश एंबुलेस कंडम हो चुकी हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement