BJP Government Shattering Indias Dreams of Self-Reliance: Dushyant Chautala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 5:55 PM (IST)
भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दावे की पोल खोलते हुए बड़े सवाल उठाए है। दुष्यंत चौटाला ने चीन से आयात हो रही खाद को आत्मनिर्भर भारत पर बहुत बड़ा दाग बताया है और इसे भाजपा सरकार की विफलता बताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का आत्मनिर्भर भारत का नारा केवल बातों तक सीमित है। दुष्यंत ने कहा कि इफको के खाद के बैग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी हुई है और आत्मनिर्भर भारत भी लिखा हुआ है, लेकिन हैरानी की बात है कि उसके उद्गम देश में चीन का नाम लिखा है। दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि “आखिर ये कैसा आत्मनिर्भर भारत है मोदी जी, जिसमें फोटो आपकी, नारा स्वदेशी का और ठप्पा चीन का ? दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो भाजपा सरकार चीन से आयात के खिलाफ लड़ाई लड़ती थी, उस सरकार की ऐसी क्या मजबूरी हुई कि उसे खाद भी चीन से खरीदनी पड़ रही है, जो कि खुद पेट्रोलियम उत्पाद मध्य पूर्व देशों से खरीदता है। दुष्यंत ने कहा कि इससे अच्छा तो भारत मिडिल ईस्ट देशों से व्यापार महंगे दाम पर कर लेता तो किसानों को सस्ते दाम पर खाद उपलब्ध हो जाती। उन्होंने कहा कि चीन मिडिल ईस्ट देशों से गैस खरीद कर खाद का उत्पादन करके भारत को महंगे दाम पर बेच रहा है, जो कि भारत देश के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान डीएपी और यूरिया खरीदने जाता है तो उन्हें मजबूरन दो बैग के साथ नेनो यूरिया-डीएपी की एक बोतल खरीदने का फरमान सुनाया जाता है। किसानों को न फसलों का उचित दाम मिल रहा है, न समय पर खाद और बीज उपलब्ध हो रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement