Advertisement
एकलव्य तीरंदाजी अकादमी ने खिलाड़ियों ने तीरंदाजी के जिला स्तरीय ट्रायल में जीते मेडल

इस ट्रायल में एकलव्य तीरंदाजी अकादमी सनियाना से अंडर 15 में वर्ग विशाल ने ब्रॉन्ज मेडल, जुनियर वर्ग में रिम्पी ने ब्रॉन्ज मेडल और सीनियर वर्ग में विनती ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। कोच अमित लाम्बा ने सभी खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और प्रयास को दिया।
विनोद कुमार कैरों ने सभी खिलाड़ियों और अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि यह गांव सनियाना और एकलव्य तीरंदाजी अकादमी के लिए गौरव का पल है। खिलाड़ियों के अभिभावक दिलबाग सिंह, नरेश कुमार कैरों और मंगल सिंह ने कोच अमित लाम्बा और बच्चों की हौंसला अफजाई की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फतेहाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


