Advertisement
नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डॉ. अरविंद शर्मा

मंत्री ने कहा कि हरियाणा वीरों, शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और खिलाड़ियों की धरती है। प्रदेश के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और पैरा खेलों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने युवाओं से खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि लेने और अपनी प्रतिभा को निरंतर आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखते हुए राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
डॉ. शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले युवा महोत्सव के विजेता राज्य स्तर पर और राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनीपत के युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने युवाओं से केंद्र सरकार के मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवाने और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में भाग लेने का भी आह्वान किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


