Major Trap Operation by CBI in Panchkula : CGST Superintendent Lavkush Kumar Arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीबीआई (CBI) का पंचकूला में बड़ा ट्रैप ऑपरेशन : 10 लाख की रिश्वत लेते सीजीएसटी (CGST) अधीक्षक लवकुश कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 10:50 PM (IST)
सीबीआई (CBI) का पंचकूला में बड़ा ट्रैप ऑपरेशन : 10 लाख की रिश्वत लेते सीजीएसटी (CGST) अधीक्षक लवकुश कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार
जीएसटी कार्रवाई से बचाने के बदले पहले मांगी थी 50 लाख की घूस, रिश्वत की रकम बरामद पंचकूला (हरियाणा)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के पंचकूला में पदस्थापित केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के अधीक्षक लवकुश कुमार को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने आरोपी अधिकारी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली है। फिलहाल, प्रकरण में अग्रिम जांच जारी है। जीएसटी कार्यवाही में राहत देने के बदले मांगी थी ₹50 लाख की घूस, बाद में ₹25 लाख पर तय हुआ सौदा
भारी जुर्माने और डिमांड नोटिस से बचाने के नाम पर की थी मांग: सीबीआई द्वारा गुरुवार (19 नवंबर 2026) को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एक निजी फर्म के साझेदार ने एजेंसी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी फर्म के विरुद्ध चल रही जीएसटी कार्यवाही में अनुचित लाभ पहुंचाने, भारी जुर्माना न लगाने तथा आगे कोई डिमांड नोटिस जारी न करने के बदले आरोपी सीजीएसटी अधीक्षक लवकुश कुमार ने शुरुआत में 50 लाख रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी।
सौदेबाजी के बाद तय हुई पहली किस्त: बातचीत के बाद आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की राशि घटाकर 20 लाख रुपये कर दी थी, जिसमें से 10 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में दिए जाने थे। सीबीआई द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने के आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने बाद में रिश्वत की कुल मांग बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी थी और पहली किस्त के तौर पर 10 लाख रुपये स्वीकार करने पर सहमति जताई थी।
पंचकूला में जाल बिछाकर सीबीआई ने दबोचा, आगे की तफ्तीश जारी
आरोपों की पुष्टि होने के बाद सीबीआई ने 19 नवंबर 2026 को मामला दर्ज किया और पंचकूला में योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। जाल बिछाने के दौरान जैसे ही आरोपी सीजीएसटी अधीक्षक ने शिकायतकर्ता से पहली किस्त के 10 लाख रुपये स्वीकार किए, सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा और रिश्वत की रकम जब्त कर ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement