Advertisement
हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप

प्रदेश में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभाग ने दो स्तरों पर काम आगे बढ़ाया है। पहले चरण में 1,184.17 करोड़ रुपये के 403 एस्टीमेट प्रशासनिक स्वीकृति के बाद प्रगति पर हैं। इनके तहत 1,146.85 किलोमीटर पुरानी और अनुपयोगी पाइपलाइन बदली जानी है। इनमें से 430.86 किलोमीटर अनुपयोगी पाइपलाइनों के स्थान पर नई पाइपलाइन पहले ही बिछाई जा चुकी है। वहीं, दूसरे चरण में 679.60 करोड़ रुपये के 395 अतिरिक्त एस्टीमेट चिह्नित किए गए हैं। इनके माध्यम से 1,366.81 किलोमीटर और पाइपलाइन बदलने की योजना है। इन कार्यों में 330.88 करोड़ रुपये पाइपलाइन बदलने और 348.72 करोड़ रुपये अन्य संबंधित कार्यों पर खर्च किए जाने का प्रावधान है।
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पेयजल व्यवस्था की असली सफलता तभी है, जब हर परिवार को नल कनेक्शन का पूरा लाभ मिले। उनका मानना है कि हर घर तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने के साथ यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में और सही प्रेशर से नियमित पानी मिले। इसी उद्देश्य से विभाग को पुरानी और खराब पाइपलाइनों की पहचान कर उन्हें बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
*पाइपलाइन बदलेगी तो सुधरेगा पानी का प्रवाह*
उन्होंने कहा कि पुरानी पाइपलाइनों में समय के साथ जंग और दूसरी परतें जमने से पानी के बहाव का रास्ता संकरा हो सकता है। इससे कई जगह सप्लाई का प्रेशर कम हो जाता है। वहीं, पाइपलाइन में दरार या जोड़ कमजोर होने से पानी का रिसाव होता है और साफ पानी भी बर्बाद होता है। क्षतिग्रस्त पाइपों के जरिए बाहरी गंदगी के पानी में मिलने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में पुरानी पाइपलाइनों को बदलने और जरूरत के अनुसार सही क्षमता की नई पाइपलाइन बिछाने से पानी का प्रवाह बेहतर करने, लीकेज कम करने और सप्लाई को अधिक भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि पानी की हर बूंद कीमती है। इसलिए विभाग का ध्यान केवल नई पाइपलाइन बिछाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मौजूदा व्यवस्था को मजबूत बनाने और पानी की बर्बादी रोकने पर भी है। आने वाले समय में आबादी और पानी की मांग बढ़ने के साथ मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क जरूरी होगा। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के लोगों को स्वच्छ पानी की नियमित और बेहतर सप्लाई मिले तथा पेयजल व्यवस्था भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो।
*भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी: मंत्री रणबीर गंगवा*
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश के हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पानी पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि हर परिवार को पर्याप्त मात्रा में और सही प्रेशर से नियमित पानी मिले। मेरा मानना है कि केवल नल कनेक्शन देना ही काफी नहीं है, बल्कि लोगों तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पहुंचाना और सप्लाई को भरोसेमंद बनाना भी उतना ही जरूरी है। इसी उद्देश्य से पुरानी और खराब पाइपलाइनों को बदलने की व्यापक योजना तैयार की गई है। इससे पानी की बर्बादी कम करने, सप्लाई का प्रेशर बेहतर बनाने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


