Advertisement
भाजपा की नीतियों से किसान, मजदूर और युवा परेशान, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भी उठ रहे सवाल: कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग उठा रहे हैं। रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े मीडिया संस्थानों पर भी दबाव बनाया जा रहा है और ईडी की कार्रवाई का भय दिखाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश होती है। प्रधानमंत्री मीडिया के सवालों का सामना नहीं करते, जबकि कांग्रेस नेतृत्व हमेशा मीडिया के समक्ष अपनी बात रखता रहा है।
सांसद ने भाजपा सरकार को ‘झूठ का डबल इंजन’ बताते हुए कहा कि काला धन वापस लाने सहित जनता से किए गए वादे जुमले साबित हुए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, पेपर लीक हो रहे हैं और नशा लगातार फैल रहा है। स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है, स्कूल बंद हो रहे हैं तथा कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिलती और कई स्थानों पर उन्हें थानों के माध्यम से खाद लेने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने मनरेगा को कमजोर करने, उद्योगों के खत्म होने तथा सरकार पर बड़े औद्योगिक घरानों और अमेरिका के सामने झुकने का भी आरोप लगाया।
अधिवेशन में विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सजिन्दर बेनीवाल, सिरसा जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल, लाल बहादुर खोवाल, सुधीर गोदारा, मंगत राम लालवास, कल्याण सिंह, सीताराम बेनीवाल, ब्रह्मानंद सोनी, नवनीत गोदारा, बलजीत बेनीवाल, जगदीश चंद्र, कृष्णा पूनिया, सूरजभान, मनोज राठी, शम्मी रति, राजेश गुर्जर, कुलविंदर बेनीवाल, गुरदीप सिंह चहल, सुखदेव सिंह, बलजीत सिवाच, अजीत माचरा और टेकचंद बागड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फतेहाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


