BJP Mahila Morcha support-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजेपी महिला मोर्चा ने किया समर्थन

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 6:54 PM (IST)
बीजेपी महिला मोर्चा ने किया समर्थन
जयपुर । भले ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों ने बिजली की बढ़ी दरों पर अपना विरोध जाहिर किया हो, लेकिन राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा को बिजली की बढ़ी दरों पर कोई आपत्ति नहीं है। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निमिषा मुकंद वैष्णव ने एक बयान जारी करके बिजली बढ़ोतरी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की दरों में वृद्धि कर बिजली कम्पनियों के घाटे को संतुलित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के वक्त में बिजली कम्पनियों में भ्रष्टाचार कर सरकारी क्षेत्र में बिजली उत्पादन कम रखवाकर निजी क्षेत्र से ऊंची दरों पर बिजली खरीदी गई थी।उन्होंने आरोप लगाया प्रदेश की जनता को पीसीसी चीफ सचिन पायलट गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement