Advertisement
युवा कलाकारों की प्रतिमा को प्रोत्साहित करना भारतीय संगीत और संस्कृति को समृद्ध करने का सशक्त माध्यम : देवनानी

स्पीकर देवनानी ने कहा कि युवा पीढ़ी आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जुड़ी रहे, यह समय की आवश्यकता है। संगीत न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह समाज में सकारात्मकता, एकाग्रता, संवेदनशीलता और एकता का संदेश भी देता है।
देवनानी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा कलाकार प्रखर जोजन, मोहम्मद सोहैल साबरी, प्रिय सैनी और शाहरूख खान मेवाती को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने युवा कलाकरों को देश का नाम विश्व में रोशन करने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
देवनानी ने आकाशवाणी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन देश की कला एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


