Advertisement
संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित 'जम्मू कश्मीर चुनौतियां और संघ' पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और नैतिक मूल्यों में विश्वास रखने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का पहला ऐसा संगठन है जो सौं वर्षों की यात्रा पूर्ण करने के बाद भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में स्वयंसेवकों की कभी कमी नहीं रहती और हर वर्ष देश के लिए काम करने वालों की संख्या बढ़ती जाती है। उन्होंने वर्ष 1920 के कांग्रेस सम्मेलन की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. हेडगेवार इसमें सम्मिलित हुए थे। महर्षि अरविंद को तब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए आग्रह किया गया था। महर्षि् अरविंद ने कहा कि स्वतंत्रता तो भारत को जल्द मिलने वाली है परन्तु उसे संभालने और राष्ट्रप्रेम जगाने वाले ऐसे लोगों की देश को जरूरत है जो तन और मन से, विचारों से भारत भूमि के लिए कार्य कर सके ताकि फिर से देश गुलामी की राह पर न जाए। डॉ. हेडगेवार ने उनके इस सुझाव पर ही पांच साल बाद 1925 में डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन की स्थापना की।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बहुत कष्ट उठाकर भी राष्ट्र के लिए निरंतर समर्पित रहकर सेवा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक राष्ट्र के लिए, समाज के लिए निरंतर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रचारकों ने आजन्म जो कष्ट सहे, उसी का फल आज हम समृद्ध भारत के रूप में देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत आजादी से पहले बहुत समृद्ध—संपन्न राष्ट्र था। स्वयं लार्ड मैकाले ने इस बात को स्वीकारा था कि भारत में नैतिकता और आदर्श मूल्य हैं। उन्हें अधिक समय तक गुलाम रखना है तो उनकी शिक्षा पद्धति बदलकर अपने मूल्यों से अलग करना होगा। यही बाद में किया गया। देश के वास्तविक इतिहास तक से नई पीढी को अंग्रेजी शिक्षा पद्धति ने दूर रखा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजो ने देश के उद्योग धंधे बंद कर राष्ट्रवासियों को भूखे मरने की स्थितियां पैदा की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


