Advertisement
वीबी-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर जोर

शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग, वित्तीय अभिसरण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागों के आपसी समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने, जल सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा आजीविका के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।
बैठक में जल संसाधन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, स्कूल शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, कृषि एवं उद्यानिकी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, सहकारिता, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राजीविका तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित 17 विभागों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान पुष्पा सत्यानी, आयुक्त, वीबी-जी राम जी, मुन्नी मीणा, संयुक्त सचिव, शिक्षा विभाग, संचिता बिश्नोई, निदेशक, मत्स्य विभाग, बी.एस. शेखावत, मुख्य अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, अरविंद सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, वीबी-जी राम जी तथा संजय खंडेलवाल, अधिशासी अभियंता, वीबी-जी राम जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


