इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर
khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 10:30 AM (IST)
गांव को
देवधरा मान चुके यहां के बाशिंदों का विश्वास है की देवनारायण भगवान ने
भले ही देह त्याग दी हो लेकिन, आज भी उनका वास इसी गांव में है। यही वजह
है की इस गांव के लोग आज भी इस गांव को पवित्र रखने की भरसक कोशिश करते
है। कहा जाता है की भगवान देवनारायण को प्राकृतिक वातावरण बहुत अच्छा लगता
था। यही वजह है की यह गांव आज भी आधुनिकता से परहेज करता है। भौतिकता के
इस युग में भी देवमाली गांव के लोग आज भी कच्चे घरों में ही निवास करते
हैं। भगवान देवनारायण को दिए वचन सदियों बाद भी इस गांव में निवास करने
वालों को याद हैं। गांव की हर पीढ़ी अगली पीढ़ी को उन वचनों को पूरा करने
की सीख देती है।