इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर
khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 10:30 AM (IST)
भगवान
देवनारायण गुर्जर समाज के आराध्य देव है। गुर्जर समाज में जो भी काम किया
जाता है भगवान देवनारायण के नाम से ही किया जाता है। मान्यता है की भगवान
विष्णु ने धरती से पाप का नाश करने के लिए भगवान देवनारायण के रूप में जन्म
लिया। मान्यता है कि उसी समय भगवान देवनारायण ने इस गांव में रहने वाले
गुर्जर समाज के लावणा गोत्र के लोगों को अपने मंदिर की सेवा पूजा का काम
सौंपा और उनसे कुछ वचन लिए। देवनारायण ने वचन लिया की यदि तुम मेरा मंदिर
पक्का करोगे तो स्वयं कच्चे मकानों में रहोगे। इस गांव में कभी भी मांस और
नशे का सेवन नही किया जाएगा।
आधुनिकता से रहते हैं दूर