मेवात । जिले के एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी काली पटटी लगा कर रोष प्रकट किया। कर्मचारी एसोसिएशन के पदधिकारियों ने कहा कि यह सरकार के प्रति नाराजगी की शुरूआत है। सरकार ने कर्मचारियों की मांग नहीं मानी तो 25 अक्तूबर से पूरे हरियाणा में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। एसोसिएशन के नेता वसीम खान ने बताया कि पिछले पंद्रह सालों से सरकार कर्मचारियों को उनकी मांगों को पूरा करने के बहाने धोखा देती आ रही है। उन्होंने कहा कि एनएचएम के कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर अनेक बार स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया है। लेकिन हर बार मांगों को पूरा करने का आरश्वासन दिया जाता रहा है।उन्होंने कहा कि 2 दिन के रोष प्रकट करने के बाद आगे 25 अक्तूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।