Nuh: Cricket Box and Football Box inaugurated in Punhana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नूंह: पुन्हाना में 'क्रिकेट बॉक्स' और 'फुटबॉल बॉक्स' का शुभारंभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 4:06 PM (IST)
नूंह: पुन्हाना में 'क्रिकेट बॉक्स' और 'फुटबॉल बॉक्स' का शुभारंभ
नूंह । हरियाणा स्थित नूंह जिले में पहली बार बॉक्स क्रिकेट और फुटबॉल बॉक्स का प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। शुक्रवार को इसका उद्घाटन डीसी अखिल पिलानी ने पुन्हाना के एनडीएम पब्लिक स्कूल गोधोला रोड पर किया, जिसमें खेल प्रेमियों सहित चंद्रकला खरबंदा अध्यक्ष एनडीएम समिति और उनसे जुड़े निदेशक प्रभारी शामिल रहे, साथ ही जिले के कई वरिष्ठ क्रिकेटर और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। इस मौके पर डीसी अखिल पिलानी ने पांच मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर भी सम्मानित किया। मेवात के पुन्हाना में चंद्रकला खरबंदा अध्यक्ष एनडीएम समिति के माध्यम से एनडीएम पब्लिक स्कूल गोधोला रोड में इस इनडोर गेम्स को बढ़ावा देने के लिए पहली बार बॉक्स क्रिकेट और फुटबॉल बॉक्स सेंटर का शुभारंभ किया गया है, ऐसा मेवात में पहली बार है। उद्घाटन समारोह के दौरान डीसी अखिल पिलानी ने बताया कि एनडीएम स्कूल पुन्हाना में शुक्रवार को एक इनडोर स्टेडियम का शुभारंभ हुआ है, जिसमें बॉक्स क्रिकेट और फुटबॉल खेली जा सकती है। यह बहुत अच्छी पहल है, मेवात में पहली बार इस तरह की अच्छी सकारात्मक पहल की गई है।
उन्होंने कहा कि गुड़गांव जैसे शहरों में उन्होंने इस तरह के स्टेडियम और खेल के प्लेटफॉर्म देखे हैं, लेकिन नूंह में यह पहला है, इसके लिए स्कूल प्रबंधन बधाई का पात्र है और आगे भी प्रयास रहेगा कि नूंह में और जगह पर भी इस तरह यूथ को और स्कूल के बच्चों को खेल का सही प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच मेधावी छात्रों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया, यह भी अच्छा संदेश है, डिजिटल दौर में लैपटॉप पढ़ाई का एक अच्छा हिस्सा है और महत्वपूर्ण संसाधन है और उनकी उम्मीद है कि बच्चे इसका सही उपयोग करेंगे।
वहीं प्राइवेट स्कूल संचालन करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी जीएस मलिक ने इस मौके पर कहा कि प्राइवेट स्कूल संगठन के जिला अध्यक्ष पंकज खरबंदा ने एक अच्छी शुरुआत स्कूल में की है, जो शुरुआत उन्होंने खेल को लेकर की है उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन संचालन समिति ने बताया कि स्कूल में इस तरह की उपलब्धि को लेकर वह संतुष्ट हैं और स्कूल में कई प्रकार के खेलों का आयोजन करना उनकी जिम्मेदारी है और एक अच्छा कार्य करने को लेकर वह संतुष्ट हैं, कामना करते हैं कि बच्चे इसका फायदा उठाएंगे और देश का नाम रोशन करेंगे और इसका अच्छे से संचालन होगा।
स्कूल में इनडोर खेल के लिए केंद्र का शुभारंभ होने पर छात्रों ने खुशी जताते हुए इसे अच्छी पहल बताया है। छात्रों का कहना है कि खेल को लेकर मेवात के बच्चों में रुचि बहुत ज्यादा होती है, उन्हें संसाधन की जरूरत है।
इस दौरान उन बच्चों ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की, जिन्हें डीसी अखिल पिलानी द्वारा लैपटॉप वितरित किया गया था। उन्होंने कहा कि इससे उनका हौसला बढ़ता है। इसके साथ ही अन्य बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। जब पुरस्कार में कोई चीज मिलती है तो अन्य बच्चों में भी चाह बढ़ जाती है, वह चाहते हैं कि उन्हें भी इनाम मिले, खासकर डिजिटल उपकरण जैसे लैपटॉप या टैबलेट।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement