करनाल । जिला पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोप में दो बदमाशों को धरदबोचा है। एएसआई प्रवीन कुमार ने अपनी टीम के साथ कस्बा उन थाना झींझाना जिला शामली से आरोपी राजेन्द्र पुत्र बृजपाल और अर्जुन उर्फ काला पुत्र कृष्णपाल को गिरफतार किया है। आरोपियों को अदालत के सामने पेशकर पुलिस ने 7 दिन का रिमांड हासिल किया गया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली बरामद की है।