अजमेर । राजकीय जनाना अस्पताल में मंगलवार को एक विलक्षण बच्चे का जन्म हुआ है । इस बच्चे को ब्यावर की रहने वाली प्रियंका सोनी ने जन्म दिया है । जानकारी के अनुसार इस बच्चे के दो सर है इसके अलावा पेट के दो आंत दो रीढ़ की हड्डी के साथ कई आंग डबल हुए है। इस बच्चे के पैदा होने की पुष्ठी अस्पताल प्रशासन ने की है। लेकिन बच्चे के परिजन बच्चे की पैदाइश के बाद ही प्रसूता को अस्पताल से छुट्टी दिला कर अज्ञात स्थान पर चले गये है । जानकारी के अनुसार ब्यावर की रहने वाली प्रियंका सोनी को ब्यावर से अजमेर रेफर किया गया था । मामला गंभीर होने पर रात को ही डॉ जयप्रकाश नारायण और दीपाली जैन ने प्रियंका का ऑपरेशन कर इस बच्चे को जन्म दिया या दौरान बच्चे की हालत नाजुक थी बच्चे को नर्सरी ले जाकर ऑक्सीजन दी गई। कुछ देर बाद बच्चे की हालत में मामूली सुधार हुआ ।