Terrorism has no religion: Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता : सिंह

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 11:29 PM (IST)
आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता : सिंह
अजमेर। विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा कि कश्मीर में दो माह से चल रही अशांति पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा, वहां शान्ति बहाली के लिए सर्व दलीय शिष्ट मण्डल कश्मीर गया है। उम्मीद है , कि इसके सार्थक नतीजे सामने आएगे। अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार रात पुष्कर पहुंचे वी के सिंह ने रविवार को ब्रह्म घाट पर सरोवर की पूजा अर्चना की इसके बाद मंत्री वीके सिंह ने ब्रम्हा मंदिर जाकर भगवन के दर्शन किये सिंह इसके बाद पहाड़ पर स्थित सावित्री माता मंदिर के भी दर्शन किया । इस दौरान संसदीय सचिव सुरेश रावत पालिका अध्यक्ष कमल पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत । इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर परोक्ष रूप से छद्म युद्ध कर रहा है लेकिन हम उसके नापाक मंसूबो को कामयाब नही होने देंगे। बुरहान वानी के एनकाउंटर में मारे जाने कश्मीर में हो रही हिंसा पर उन्होंने कहा कि बुरहान भारतीय नागरिक था और एक आतंकी था ,अगर कोई देश उसे शहीद मानता है तो ये गलत है ,आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता वो सर आतंकवाद ही होता है। इससे पूर्व कल रात पुष्कर पहुंचे जनरल वी के सिंह का भव्य स्वागत किया गया । पत्रकार वार्ता के बाद सिंह फियोर दी लोटो का नवे शिक्षक सम्मान समारोह में 5 सामाजिक कार्यकर्ताओ सहित 101 शिक्षको का सम्मान विदेश राज्य मंत्री जरनल वी के सिंह ने किया इस दौरान उन्होंने फाउंडेशन के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों को बधाई दी इसके बाद सिंह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement