इतने काम समय में पार्टी का गठन सम्भव ही
नहीं है । भाजपा छोड़ने के बाद बैसे सिदू का अधिक झुकाव आम आदमी
पार्टी की ओर था परंतु आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल के साथ पटरी
ना बैठने के बाद ने कांग्रेस में जाने का मन बना लिया था ।
प्रदेश अध्यक्ष कपट. अमरेंद्र सिंह ने उनकी नहीं चलने दी ! दरअसल कैप्टन
को डर था की यदि सिद्दू पार्टी में आ गए तो कांग्रेस हाईकमांन उन्हें
हाशिये पर धकेल देगी क्योंकि बह पिछले काफी समय से हाईकमांन को ऑंखें
दिखाते आ रहे थे। दूसरी ओर बादल परिवार भी सिद्दू को पंजाब की राजनीति से
दूर रखना चाहता था। बादल परिवार ने भी कैप्टन के साथ अपने मधुर
रिश्तों का लाभ उठाया और कैप्टन के माध्यम से सिद्दू को कांग्रेस में शामिल
नहीं होने दिया। अब सिद्दू के लिये लगभग सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। अब
कोई भी पार्टी उन्हें बह समानजनक स्थान नहीं देगी जो उन्हें भाजपा छोड़ने के
शीघ्र बाद मिल सकता था ! राजनितिक क्षेत्रों में ऐसी सम्भावनाएं वयक्त
की जा रही है सिदू के राजनितिक भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग चुका है ।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!