Advertisement
देश की अर्थव्यवस्था नहीं, राहुल गांधी बीमार हैं : केवल सिंह ढिल्लों

पंजाब विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए ढिल्लों ने भगवंत मान की सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लूटा है। चाहे माइनिंग हो, रेत, बजरी या शराब, इन्होंने हर क्षेत्र से पैसा वसूला है। सबको पता है कि इन्होंने पंजाब के संसाधनों को निचोड़ लिया है। 60 साल में पंजाब पर 2.62 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, लेकिन इन्होंने महज साढ़े चार साल में इसे बढ़ाकर 5 लाख करोड़ रुपए कर दिया है। यानी कर्ज लगभग दोगुना हो गया है। तो फिर सारा पैसा कहां गया। पीएम मोदी की 12 साल के कार्यकाल में 17 लाख करोड़ से ज्यादा स्कीमों के तहत पैसा दिया। इन पैसों का इस्तेमाल सरकार ने सिर्फ विज्ञापनों पर किया है।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में अन्य राजनीतिक दलों के कई प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हुए। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि भाजपा परिवार दिन-प्रतिदिन और मजबूत हो रहा है। हम वादा करते हैं कि भाजपा की सरकार बनने पर हम पंजाब को फिर से समृद्ध, सुरक्षित और नशामुक्त बनाएंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


