Sidhus political future into question?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिद्दू के राजनीतिक भविष्य पर प्रश्नचिन्ह ?

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 6:45 PM (IST)
सिद्दू के राजनीतिक भविष्य पर प्रश्नचिन्ह ?
चंडीगढ़ (नरेंद्र शर्मा )। कॉमेडी सर्कस के गुरु , पूर्व क्रिकेटर, कॉमेंटटेटर और चार बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले नवजोत सिंह सिद्दू असमंज की स्थिति से उबर नही पा रहे हैं । राज्यसभा सीट से त्याग पत्र देने और भाजपा से बाहर आने के बाद लंबे समय तक बह यह निर्णय नहीं कर पाए की किधर जाएँ। जिसके कारण सिद्दू की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ती जा रही है । उनकी छवि धूमिल होती जा रही है। अब उनकी चर्चा बहुत कम सुनने को मिलती है । जिसके कारण उनकी प्रसिद्धि का ग्राफ भी बड़ी तेजी के साथ गिर रहा है । यदि अब भी सिदू ने निर्णय लेने में और अधिक विलम्व किया तो उनके राजनीतिक भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है। सिदू की स्थिति इस समय हास्यपद सी होकर रह गयी है ! क्योंकि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरबिंद केजरीवाल उनकी शर्तों पर उन्हें अपनी पार्टी में लेने को तैयार नहीं है जबकि कांगेस में कैप्टन उनकी राह का रोड़ा बने हुये हैं । सुच्चा सिंह छोटेपुर ने अपनी अलग पार्टी बना ली है ! लुधियाना के बैंस बंधू अब अपने भविष्य को सुरक्षित करने अपनी रह निकल चुके हैं । सिधु अब अलग-थलग से होते जा रहे हैं । सिदू ने जब भाजपा छोड़ी थी तो उन्होंने सभी विकल्प खुले रखे हुए थे ! उस समय सिदू ने कहा था की बह अगले पद्रह दिनों में नयी पार्टी की घोषणा करेंगे ! परन्तु आज तक वह इसमें सफल नहीं हो पाए हैं और भविष्य में भी उनके दुवारा नयी पार्टी बनाए जाने की कोई सम्भावना नहीं है क्योंकि विधान सभा चुनाव में अब दो महीने से भी कम समय शेष रह गया है । यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement