Advertisement
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति गठित, परगट सिंह बने अध्यक्ष

इनके अलावा डॉ. अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, शेर सिंह घुबाया, डॉ. धर्मवीर गांधी, किशोरी लाल शर्मा, संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, राज कुमार वेरका, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह, ओम प्रकाश सोनी, संतोष चौधरी, डॉ. मालती थापर, राणा कंवर पाल सिंह, भारत भूषण आशु, अरुणा चौधरी, ब्रह्म मोहिंद्रा, रजिया सुल्ताना और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का नाम है।
समिति में आगे राणा गुरजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत, रणदीप सिंह नाभा, अवतार हेनरी सीनियर, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, हरदेव सिंह लाड्डी, कैप्टन संदीप सिंह संधू, अजीत इंदर सिंह मोफर और प्रो. इमैनुएल नाहर को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस तरह समिति में कुल 42 सदस्यों को जगह दी गई है।
कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में चुनावी तैयारियों को समय रहते गति देने के उद्देश्य से यह समिति गठित की है। प्रदेश चुनाव समिति उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर अपनी सिफारिशें केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। इसके साथ ही यह समिति राज्य में पार्टी की चुनावी रणनीति, गठबंधन, मुद्दों और प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


