Siddharth attack Maya, says will go the prison-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिद्धार्थ का माया पर हमला,बोले जाएंगी जेल

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 9:28 PM (IST)
सिद्धार्थ का माया पर हमला,बोले जाएंगी जेल
इलाहाबाद। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इलाहाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जमकर बीएसपी चीफ पर हमला बोला । बीएसपी सुप्रीमो मायावती को सीबीआई का डर दिखाते हुए यूपी में भाजपा सरकार बनने पर माया को एनआरएचएम घोटाले में जेल भेजने की बात कही है। सिद्धार्थ ने पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा बनारस में पांच हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करने को लॉलीपॉप बताने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘दस हजार करोड़ के एनआरएचएम घोटाले में शामिल मायावती के लिए पांच हजार करोड़ तो लॉलीपॉप के समान ही है। अभी प्रदेश की एसपी सरकार इस मामले की जांच कर रही सीबीआई की मदद नहीं कर रही है। जिस दिन बीजेपी की सरकार प्रदेश में बनी मायावती जेल में होंगी। यह भी पढ़े :बैंक लूट कर भाग रहा था, लोगों ने पकड़ कर धुना
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement