Advertisement
कार्तिक प्रतिपदा पर बालुआघाट पर उमड़े श्रद्धालु, यमुना में लगाया आस्था का डुबकी

घाट पर पहुंची महिला श्रद्धालु सरला गुप्ता ने बताया कि वह हर रोज यहां पूजा करने आती हैं। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों ने यहां स्नान करके राई दामोदर की पूजा की। हम रोज पूजा करते हैं। आज भी हमने पूजा की और भगवान से यही प्रार्थना की कि सभी सुखी और समृद्ध रहें। हमारा देश खुशहाल रहे और हम भी उसके साथ खुशहाल रहें।
वहीं, एक अन्य श्रद्धालु आभा जायसवाल ने दामोदर मास के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि अभी दामोदर मास चल रहा है। हम लोग पूरा एक महीना इसी तरह भगवान की पूजा करते हैं। आज अन्नकूट की पूजा होती है। इसी दिन भगवान को भोग लगाकर पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने आज ही के दिन गोवर्धन पर्वत उठाया था।
आभा जायसवाल ने आगे कहा कि हम लोग दामोदर मास में रोज पूजा करते हैं, यमुना मैया में स्नान करते हैं और दीपदान करते हैं। हम यमुना मैया से अपने परिवार के लिए शुभकामना मांगते हैं कि हमारा परिवार खुशहाल रहे और हमारा देश खुशहाल रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


