Advertisement
प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

श्रद्धालु राजरानी जायसवाल ने भी इस पर्व को लेकर अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्तिक माह में गोपाष्टमी का विशेष महत्व है। आज के दिन भगवान को दही-पेड़े का भोग लगता है और गोपाष्टमी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि हम सभी सखियां यहां आकर पूजा-अर्चना करती हैं और इससे बहुत आनंद मिलता है।
उन्होंने अपनी कामना व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बाल-बच्चों को बनाए रखें, सभी सखियों में प्रेम बना रहे और यमुना मैया की कृपा इसी तरह बनी रहे। सभी का शरीर स्वस्थ रहे, ताकि लोग हर साल मां के चरणों में आकर सिर झुकाते रहें।
वहीं, श्रद्धालु रेनू ने कहा कि आज गोपाष्टमी है। कार्तिक महीने की इस गोपाष्टमी पर गौ माता की सेवा की जाती है, उनकी पूजा-अर्चना की जाती है और दही-पेड़े का भोग लगाया जाता है। दही-पेड़े का दान भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की यही कामना है कि माता रानी हमें ऐसे ही अपने चरणों में स्थान देती रहें और हमें बुलाती रहें। हमें स्वस्थ रखें, परिवार हरा-भरा बना रहे और सुख-समृद्धि बनी रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


