Danish Ansari expressed grief over the death of a 14-year-old boy during the PDA Rath Yatra, saying the opposition is not concerned about the public.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीडीए रथ यात्रा में 14 साल के बच्चे की मौत पर दानिश अंसारी ने जताया दुख, बोले - विपक्ष को जनता की चिंता नहीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 11:49 AM (IST)
पीडीए रथ यात्रा में 14 साल के बच्चे की मौत पर दानिश अंसारी ने जताया दुख, बोले - विपक्ष को जनता की चिंता नहीं
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश अंसारी ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की 'पीडीए रथ यात्रा' के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और पूरा प्रदेश इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। साथ ही मंत्री ने इस घटना के लिए समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जिस गैर-जिम्मेदाराना तरीके से रैलियां और सभाएं आयोजित कर रही है, उससे सीधे तौर पर आम जनता को नुकसान पहुंच रहा है। एक मासूम बच्चे की जान चली गई, लेकिन इस पर समाजवादी पार्टी को कोई अफसोस नहीं है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी इसी तरह का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां बिना किसी जिम्मेदारी के आयोजन कर रही हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों के समय कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में रैलियां आयोजित कीं, जिससे आम व्यापारियों को परेशानी हुई और आम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियों को आम जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। ये पार्टियां अपने निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपनी आंखों पर पट्टी बांध चुकी हैं और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही हैं।
इसके साथ ही दानिश अंसारी ने राज्य मंत्रिमंडल के हालिया फैसलों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इनमें ग्राम पंचायत सहायकों के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ाने का फैसला भी शामिल है। यह फैसला ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लिया गया है।
दानिश अंसारी ने कहा कि योगी सरकार ने हमेशा उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, उन्नति और समृद्धि के लिए काम किया है। सरकार की मंशा है कि सुशासन और सही व्यवस्था जमीनी स्तर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसी नीयत के साथ सरकार लगातार काम कर रही है और इसका सकारात्मक परिणाम आज प्रदेश के हर कोने और हर दिशा में दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश समृद्धि और उन्नति का प्रदेश बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है। इसी कारण उत्तर प्रदेश के जन-जन का विश्वास डबल इंजन की सरकार पर मजबूत हुआ है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement