उन्होंने कहा कि बीएसपी सुप्रीमो भ्रष्टाचार के ऊपर बैठी हैं और
प्रदेश की जनता को मिले पांच हजार करोड़ की योजनाओं और परियोजनाओं को बौखलाहट में
लॉलीपॉप बता रही हैं। हमारी सरकार आने के बाद एनआरएचएम ही नहीं अन्य घोटालों की भी
जांच होगी। मीडिया से बात करते हुए कहा कि, सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से
सर्जिकल स्ट्राइक कर रही हैं। एसपी परिवार में चाचा-भतीजे के बीच सर्जिकल स्ट्राइक
चल रही है वहीं बीएसपी में टिकट के दाम बढ़ाकर सर्जिकल स्ट्राइक हो रही है। एसपी
कलह की जो तस्वीर सामने आ रही है वह पहले से तय पटकथा के तहत हो रहा है। लेकिन इस
पटकथा के तीसरे राउंड में एसपी में चीर-फाड़ होना तय है। अखिलेश विफल मुख्यमंत्री
हैं और इस तथ्य को छिपाने के लिए ही यह सब हो रहा है।
यह भी पढ़े :सावधानः उत्सव के सीजन में मार्केट में नकली खोया और मिलावटी मिठाई, SEE PICयह भी पढ़े :दीपावली पर्व के लिए सजने लगे छोटी काशी के देवालय