Advertisement
गोंडा में राम कथा ने लिया 'अभिनव पंचम कुंभ' का रूप, पहुंचेंगे रामदेव और राजेंद्र जी महाराज : राजकुमार दास

उन्होंने कहा कि जिन बड़े आयोजनों की कल्पना कभी केवल बड़े महानगरों में की जाती थी, आज वही भव्यता एक छोटे से गांव में देखने को मिल रही है। इसका पूरा श्रेय उन्होंने 27-28 वर्षीय युवा संत महंत आलोक दास जी को दिया। उन्होंने कहा कि महंत आलोक दास हम सबके प्रिय हैं और वे एक अलग ही व्यक्तित्व के स्वामी हैं। उनकी संकल्प शक्ति और भक्ति के कारण ही यह आयोजन इतने बड़े स्तर पर संभव हो पाया है।
राजकुमार दास ने कहा कि जयप्रभा ग्राम आकर वे विशेष रूप से अभिभूत हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की कथा का सर्वसुलभ होना अपने आप में एक बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि इसमें केवल ठाकुरजी की कृपा ही निहित है, इसके परे और कुछ कह पाना संभव नहीं है।
आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए इसमें कई प्रमुख संतों और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, योग गुरु बाबा रामदेव और मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र जी महाराज भी इस कथा में शामिल होने वाले हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गोंडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


