Advertisement
यूपी चुनाव 2027: प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों में से 8 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा, सपा को मिली थीं 4 सीटें

फाफामऊ विधानसभा सीट पर भाजपा के गुरु प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अंसार अहमद को 14,324 वोटों से हराया था। गुरु प्रसाद मौर्य को 91,186 वोट मिले, जबकि अंसार अहमद को 76,862 मत प्राप्त हुए। बसपा के ओम प्रकाश 27,286 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
सोरांव में सपा की गीता शास्त्री ने मारी बाजी
सोरांव सीट पर समाजवादी पार्टी की गीता शास्त्री (पासी) ने अपना दल (कमेरावादी) के जमुना प्रसाद सरोज को कड़े मुकाबले में हराया था। गीता शास्त्री को 91,474 वोट मिले, जबकि जमुना प्रसाद सरोज को 85,884 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी ने 5,590 वोटों से जीत दर्ज की थी।
फूलपुर में भाजपा का कब्जा बरकरार
फूलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रवीण पटेल ने सपा के मोहम्मद मुज्तबा सिद्दीकी को 2,732 वोटों से हराया था। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित होने के बाद प्रवीण पटेल ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में भाजपा ने दीपक पटेल को मैदान में उतारा, जिन्होंने सपा के मोहम्मद मुज्तबा सिद्दीकी को लगभग 11,305 वोटों से पराजित किया।
प्रतापपुर और हंडिया में सपा को मिली सफलता
प्रतापपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की विजमा यादव ने अपना दल (कमेरावादी) के राकेश धर त्रिपाठी को 10,956 वोटों से हराया था। विजमा यादव को 91,142 और राकेश धर त्रिपाठी को 80,186 वोट मिले थे।
वहीं, हंडिया सीट पर सपा के हाकिम लाल बिंद ने निषाद पार्टी के प्रशांत कुमार सिंह राहुल को 3,543 वोटों से शिकस्त दी थी। हाकिम लाल बिंद को 84,417 और प्रशांत कुमार सिंह को 80,874 वोट मिले थे।
मेजा में कांटे की टक्कर, करछना में भाजपा की जीत
मेजा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के संदीप सिंह ने भाजपा की नीलम करवरिया को महज 3,439 वोटों से हराया था। संदीप सिंह को 78,555 वोट मिले, जबकि नीलम करवरिया को 75,116 मत प्राप्त हुए थे।
करछना सीट पर भाजपा के पीयूष रंजन निषाद ने सपा के उज्ज्वल रमण सिंह को 9,328 वोटों से पराजित किया था। भाजपा प्रत्याशी को 89,527 और सपा उम्मीदवार को 80,199 वोट मिले थे।
इलाहाबाद पश्चिम और उत्तर में भाजपा की बड़ी जीत
इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट पर भाजपा के सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा की ऋचा सिंह को 29,933 वोटों से हराया था। सिद्धार्थ नाथ सिंह को 1,18,759 वोट मिले, जबकि ऋचा सिंह को 88,826 मत प्राप्त हुए थे।
इलाहाबाद उत्तर सीट पर भाजपा के हर्षवर्धन बाजपेयी ने सपा के संदीप यादव को बड़े अंतर से पराजित किया था। हर्षवर्धन बाजपेयी को 96,890 वोट मिले, जबकि संदीप यादव को 42,007 मत प्राप्त हुए थे। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 54,883 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
इलाहाबाद दक्षिण में नंदी ने हासिल की जीत
इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा के नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने सपा के रईस चंद्र शुक्ला को 26,182 वोटों से हराया था। नंदी को 97,864 वोट मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 71,682 मत प्राप्त हुए थे।
बारा में अपना दल और कोरांव में भाजपा का परचम
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बारा विधानसभा सीट पर अपना दल (सोनेलाल) के वाचस्पति ने सपा के अजय को 12,524 वोटों से हराया था। वाचस्पति को 89,203 और अजय को 76,679 वोट मिले थे।
वहीं, कोरांव सीट पर भाजपा के राजमणि कोल ने सपा के रामदेव निडर को 24,487 वोटों से पराजित किया था। राजमणि कोल को 84,587 और रामदेव निडर को 60,100 मत प्राप्त हुए थे।
2027 में फिर दिलचस्प होगा मुकाबला
वर्ष 2022 के चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो प्रयागराज जिले में भाजपा गठबंधन ने 12 में से 8 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई थी। वहीं, समाजवादी पार्टी ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया था। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के सामने अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती होगी, जबकि समाजवादी पार्टी की कोशिश अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने की रहेगी। जातीय समीकरण, स्थानीय विकास, रोजगार, किसान समस्याएं, कानून व्यवस्था और शहरी सुविधाएं एक बार फिर चुनावी नतीजों को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दे हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


