SDM inspected by school buses-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसडीएम ने किया स्कूल बसों का निरीक्षण

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 4:37 PM (IST)
एसडीएम ने किया स्कूल बसों का निरीक्षण
रेवाड़ी। शहर में स्कूल बस संचालकों की ओर से पूरी तरह मनमानी की जा रही है और नियमों को ताक पर रख बसें दौड़ाई जा रही है। अब इन बसों पर लगाम कसने को लेकर एसडीएम कुशल कटारिया ने स्कूल बसों को सेक्टर 18 बुलाकर चैक किया। एसडीएम ने करीब 200 बसों का निरीक्षण किया। जिनमें अधिकांश बसों मे अनियमितता पाई गई। जिन्हें हिदायतें दी गई कि वो जल्द से जल्द बसों में खामियों को दूर करें। चैकिंग के दौरान साइड मे नीली पट्टी ना होना, महिला अटेंडेंट का ना होना, सीसीटीवी प्रोपर काम ना करना, बस को बॉडी ठीक ना होना, फस्टटेड बॉक्स ना होना, फायर एक्स्टेंस्न सिलेन्डर एक्सपायर होना, बसों के आगे-पीछे जरूरी हिदायतें ना लिखना, ड्राइवर वर्दी में ना होना और ड्राइवर का लाइसेन्स एनोथ्राइज होने जैसी कमियां सामने आई।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement