Cooperative Society Sub-Inspector arrested in Rewari while accepting a bribe of Rs 2,500-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेवाड़ी में सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर 2,500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 5:55 PM (IST)
रेवाड़ी में सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर 2,500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने रेवाड़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सहकारी समिति के सब-इंस्पेक्टर विक्रांत को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देबू कोऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लिमिटेड, पाली की प्रोसीडिंग बुक का सत्यापन करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी एवं एसीबी को शिकायत दी थी कि सहकारी समिति में तैनात सब-इंस्पेक्टर विक्रांत उसकी सोसायटी की प्रोसीडिंग बुक का सत्यापन करने के एवज में अवैध रूप से पैसे मांग रहा है। आरोप है कि आरोपी ने शुरुआत में 2,500 रुपये देने और बाकी रकम काम पूरा होने के बाद देने की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की रेवाड़ी यूनिट ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान सब-इंस्पेक्टर विक्रांत को शिकायतकर्ता से 2,500 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
इस मामले में थाना एसवी एवं एसीबी, गुरुग्राम में एफआईआर नंबर 48, दिनांक 18 नवंबर 2026 को दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

‘सतर्क हरियाणा’ ऐप से कर सकते हैं शिकायत

एसवी एवं एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो को दें। नागरिक ‘सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी घर बैठे भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।
ब्यूरो ने शिकायतकर्ताओं की गोपनीयता बनाए रखने का भरोसा दिलाते हुए लोगों से बिना किसी भय या संकोच के भ्रष्टाचार की सूचना देने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement