Advertisement
सीएम नायब सैनी ने यूथ मैराथन को हरी दिखाई झंडी, बोले-रेवाड़ी ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का संकल्प लिया

सीएम की ओर से कहा गया कि नशा तस्करों के विरोध प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना भी की गई है। हमारी सरकार नशामुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एक्शन प्लान 2029 पर मजबूती से काम कर रही है।
बीते दिन उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा था, "सेवा ही संकल्प, समर्पण ही पहचान और विकसित भारत ही लक्ष्य। उन्होंने लिखा था कि चंडीगढ़ में 'सेवा संकल्प अभियान' की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा।"
Advertisement
रेवाड़ी
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


