Advertisement
जिला अदालत रेवाड़ी में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती में भाग लेने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी शॉर्टहैंड और 20 शब्द प्रति मिनट ट्रांस्क्रिप्शन की स्पीड हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से कम और अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार होगी।
आवेदन प्रक्रियाः
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले rewari.dcourts.gov.in/notice-category/recruitments/ पर जाकर ऑफलाइन आवेदन डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसे पूर्ण रूप से भरकर और आवश्यक दस्तावेज अटैच करके The District and Sessions Judge, District Court Complex, Rewari के पते पर जमा कर दें। आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म निशुल्क रूप से जमा किया जा सकता है। किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी को फॉर्म भरने के साथ शुल्क जमा नहीं करना है।
ऐसे होगा चयनः
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए स्टेनोग्राफी/ शॉर्टहैंड टेस्ट और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) में शामिल होना होगा। शॉर्टहैंड टेस्ट का आयोजन 28 सितंबर को करवाया जायेगा वहीं सीपीटी का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को करवाया जायेगा। सभी उम्मीदवारों को रेगुलर बेसिस पर वेबसाइट rewari.dcourts.gov.in/notice-category/recruitments/ पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। कॉल लेटर सहित अन्य डिटेल यहीं पर प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रेवाड़ी
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


