Advertisement
सर्व ब्राह्मण महासभा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, सामाजिक एकता एवं सद्भाव का दिया संदेश

पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ममता शर्मा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली स्नेह मिलन जैसे आयोजन समाज में आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से संबंधों में मधुरता आती है तथा समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा को सफल आयोजन एवं ब्राह्मण समाज को संगठित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संगठन को मजबूती के साथ संचालित करते हुए विभिन्न आयोजनों के माध्यम से समाज की एकजुटता प्रदर्शित करना सराहनीय कार्य है।
युवाओं को शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों से जुडऩे का आह्वान
कर्मचारी चयन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हरि प्रसाद शर्मा ने सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि स्नेह मिलन जैसे आयोजन समाज में नई चेतना जागृत करते हैं और भविष्य में भी समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के प्रति जागरूक एवं गंभीर रहने तथा सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। महासभा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से महासभा की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने में सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। इसके लिए उन्होंने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
ये रहे मौजूद
समारोह में प्रधान संरक्षक शंभुदयाल शर्मा, दुर्गा शंकर शर्मा, ब्रजराज स्नेही, भुवनेश शर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, डॉ. प्रेमशंकर शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, रमेश चन्द शर्मा देवली, राजेंद्र शर्मा देवली, राजाराम शर्मा, बम महाराज, विवेक शर्मा, प्रदीप पारीक निवाई, राजेश भट्ट निवाई, दिनेश तिवारी, भगवान सहाय, प्रहलाद नीमावत, सौभागमल शर्मा एडवोकेट, बनवारी लाल शर्मा, एडवोकेट राकेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, चन्द्र शेखर पारीक, गोविन्द नारायण पुरोहित, अंकुर जोशी, जितेन्द्र खेड़ी, संकेत शर्मा, सोमेश भारद्वाज, ओम पारीक, कार्तिकेय शर्मा, मुकुंद भारद्वाज, रविशंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


