Counting of votes for Panchayati Raj elections in Tonk to begin tomorrow at 8 AM; votes for the district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोंक में पंचायती राज चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी जिले की 8 पंचायत समितियों के वोटों की गिनती

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 6:28 PM (IST)
टोंक में पंचायती राज चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी जिले की 8 पंचायत समितियों के वोटों की गिनती
कलक्टर टीना डाबी ने कक्ष और राउंड किए निर्धारित, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज टोंक। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत टोंक जिले में दो चरणों में संपन्न हुए जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के मतदान की मतगणना शुक्रवार (20 नवंबर 2026) को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिले की सभी आठ पंचायत समितियों के मतों की गणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टोंक में निर्धारित कक्षों में की जाएगी। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में भारी उत्सुकता बनी हुई है। हर पंचायत समिति के लिए लगाई गईं 5-5 टेबलें, वार्डों के अनुसार तय हुए राउंड
प्रशासनिक निगरानी में होगी वोटों की गिनती: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर टीना डाबी ने बताया कि जिले की आठों पंचायत समितियों— देवली, उनियारा, पीपलू, पचेवर, मालपुरा, टोडारायसिंह, टोंक और निवाई— की मतगणना के लिए अलग-अलग कक्ष आवंटित किए गए हैं। प्रत्येक पंचायत समिति के लिए पांच-पांच टेबलों पर वोटों की गिनती की जाएगी तथा वार्डों की संख्या के आधार पर मतगणना के राउंड निर्धारित किए गए हैं।
जानिए किस पंचायत समिति की मतगणना किस कक्ष में और कितने राउंड में होगी
देवली: महाविद्यालय के नए भवन के कमरा नंबर एन-3 एवं एन-4 में पांच-पांच टेबलों पर क्रमशः 21 और 14 राउंड में मतगणना संपन्न होगी।
उनियारा: पुराने भवन के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 22 एवं 23 में पांच-पांच टेबलों पर क्रमशः 16 और 19 राउंड में वोट गिने जाएंगे।
पीपलू: पुराने भवन के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 19 में पांच टेबलों पर 24 राउंड में मतगणना होगी।
पचेवर: पुराने भवन के भूतल स्थित कमरा नंबर 10 में पांच टेबलों पर 15 राउंड में गणना पूरी की जाएगी।
मालपुरा: पुराने भवन के भूतल स्थित कमरा नंबर 9 में पांच टेबलों पर 18 राउंड में मतगणना संपन्न होगी।
टोडारायसिंह: नए भवन की ड्रॉइंग लैब में पांच टेबलों पर सर्वाधिक 27 राउंड में वोटों की गिनती कराई जाएगी।
टोंक: नए भवन के कमरा नंबर एन-7 में पांच टेबलों पर 24 राउंड में मतगणना संपन्न होगी।
निवाई: पुराने भवन के भूतल स्थित कमरा नंबर 4 एवं 5 में पांच-पांच टेबलों पर क्रमशः 21 और 22 राउंड में मतगणना कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement